Friday, June 5, 2020


कोरोना पर विजय प्राप्त कर लौटे धारावी पुलिस थाने  के ३३ में से ३२ पुलिस अधिकारी ! २२  पुलिस अधिकारी फिर से ड्युटी पर लौटे!







जब से देश मे लॉकडाऊन लागु हुआ है तब से संपूर्ण मुंबई के पुलिस अधिकारियों ने दिन रात मेहनत की और अधिकांश पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हुए कईयों ने कोरोना के कारण वीरगती पाई। धारावी जैसे बहुल जनसंख्या वाले क्षेत्र को कंट्रोल  में रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को अथक मेहनत करनी पड़ी! जिसके कारण धारावी पुलिस ठाणे से ३३  पुलिस अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए और आनंद की बात यह है कि ३२ में से ३१ पुलिस अधिकारियों ने कोरोना को हराने में सफलता प्राप्त की और उनमें से २१  पुलिस अधिकारियोने ने फिर से डयु्टी ज्वॉईन की' इन अधिकारियों के स्वागत मे धारावी पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रमेश नांगरे , पुलिस निरिक्षक कैलास  बोंद्रे, पी एस आई अंजली वाणी मॅडम व अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने साथियों पर पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त कर स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों मे सहायक पुलिस उपनिरिक्षक राजेन्द्र गायकवाड़, पुलिस उपनिरिक्षक माणे, येवले, पुलिस सिपाही मनुरे,चंदनशिवे, जगताप व अन्य है।



धारावी के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना (covid-19)
 की स्क्रीनिंग की जा रही है `दादा`धारावी आयुष डॉक्टर्स असोसिएशन के डॉक्टर भी इसमे अपनी सेवा दे रहे है। डॉ.फातिमा खान तथा डॉ.जैनब खान से जनहित ने बात की और स्थिती का जायजा लिया 



धारावी की विधायक वर्षा गायकवाड़ के प्रयत्नों तथा बी जे एस संस्था तथा  मुंबई महानगर पालिका के सहयोग से धारावी के विभिन्न क्षेत्रों मे कोरोना की स्क्रीनिंग की जा रही है `दादा`धारावी आयुष डॉक्टर्स असोसिएशन के डॉक्टर भी इसमे अपनी सेवा दे रहे है। धारावी के पारसी चाल में चल रहे स्क्रीनिंग के समय डॉ.फातिमा खान तथा डॉ.जैनब खान से जनहित ने बात की और स्थिती का जायजा लिया 
        इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी रेणुका ताई ने जनहित को बताया की स्थानिक विधायक वर्षा गायकवाड की कोशिशों से धारावी के कई वार्डों मे मोबाइल क्लिनिक द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है जिससे लोगो के दिलों से डर निकल रहा है और लोग अपनी जाँच के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं ! 
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन के कारण उभरी परिस्थितियों के कारण आम जनता परेशान हुई है अत: हर गरीब के बँक अकाउंट में १०,००० रुपये आगामी ६ महीने तक जमा किए जाऐं।


समाजसेविका आत्मा देवी ने एक्शन ऐड संस्था के सहयोग से गरीबों को राशन बांटा !




धारावी की प्रख्यात समाजसेविका आत्मा देवी ने अपने क्षेत्र के गरीबों के लिए राशन का इन्तेजाम किया ! मशुहूर सामाजिक संस्था एक्शन ऐड के सहयोग से उन्होंने अपने क्षेत्र के गरीबों के बीच राशन बांटा ! उल्लेखनीय है की इस कार्य में सोशल दूरी तथा शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया !!!

No comments: