Friday, July 24, 2020

ऑनलाइन फ्रौड से कैसे बचें? धारावी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने किया मार्गदर्शन

आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि इन ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास अलग से सायबर क्राईम सेल (Cyber Crime Cell) है लेकिन फिर भी ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। क्योंकि आजकल के ठग काफी शातिर हो गए हैं और उन्होंने आज की जरूरत के हिसाब से अपने आपको अपग्रेड कर लिया है। इसलिए वे हर बार ठगी का नया तरीका आजमाते हैंं। पुलिस एक तरीके का पता लगाती है इतने में ठग दस नये तरीके ईजाद कर लेते हैं। मतलब ठग आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे। लेकिन ठग हमेशा पुलिस से हमेशा दो कदम आगे रहते हैं। फिर भी पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। लेकिन यह काफी नहीं है। क्योंकि जब तक आप खुद जागरूक नहीं होगे और अपने लालच पर काबू करना नहीं सीखेंगे तब तक आप Online Fraud के शिकार होते रहेंगे। जिन मामलों में कार्ड की जरुरत नहीं पड़ती और बैंकिंग के लिए ID, पासवर्ड आदि की जरुरत होती है उन मामलों में फ्रॉड करनेवाले card details आदि लुभावने प्रस्ताव देकर फ़ोन, ईमेल आदि से प्राप्त कर लेते हैं या उन्हें लिंक भेजकर अपने मनचाहे वेबसाइट पर लेनदेन के लिए जाते हैं.ग्राहकों को ऐसे message को खोले बिना तत्काल डिलीट करना चाहिए. अपनी सुरक्षा के लिए आप किसी भी हालत में अपने ID पासवर्ड को किसी को भी न दें, बैंक के किसी अधिकारी या कर्मचारी को भी नहीं. अपराधी उपभक्ताओं को फ़ोन कॉल द्वारा भी ठग रहे हैं. आये दिन यह खबर आती रहती है कि उपभोक्ताओं को बैंक अधिकारी बनकर फ़ोन किया जाता है, बैंकिंग सम्बन्धी किसी स्थिति का हवाला देकर, डेबिट कार्ड नंबर पूछा जाता है, पासवर्ड (One Time Password– OTP भी), CVV हासिल करने की कोशिश होती है, और खाते से पैसे चुरा लिए जाते हैं. RBI के नियमानुसार बैंक से जुड़ा कोई भी अधिकारी उपभोक्ता का ATM Card Number, पिन कोड या ऑनलाइन बैंकिंग ID व पासवर्ड नहीं पूछ सकता है. इसलिए, इस तरह का कॉल आने की स्थिति में आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और बैंक व पुलिस से संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा, समय-समय पर अपना ATM का पिन कोड भी बदलना चाहिए. लाटरी या किसी किस्म के इनाम से जुड़े फ़ोन कॉल से भी सतर्क रहना चाहिए और किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.अंत में एक बार फिर से आपको सचेत करना चाहूँगा कि किसी को भी अपने online banking & card details न दें. अपने इसी व्यवहार से आप ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं.

Friday, July 17, 2020

धारावी का श्रेय लेने वालों को वर्षा गायकवाड ने दी चेतावनी, कुणाल माने बो...





ले धारावीकर कोरोना योद्धा !

धारावी वार्ड क्रं .१८३ की नगरसेविका गंगा कुणाल माने की ओर से लॉकडाऊन के समय धारावी की जनता की सेवा कर रहे डॉक्टर्स, मनपा कर्मचारी, कार्यकर्ताओं का सत्कार समारोह आयोजित किया गया          
    इस अवसर पर धारावी की विधायक तथा शालेय शिक्षणमंत्री वर्षा गायकवाड़ नें सभी कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद दिया और इस दौरान उनके किए गए कार्यो की सराहना की! इस अवसर पर उन्होंने कहा आज धारावी का नाम विश्व स्तर पर लिया जा रहा है और वर्ल्ड  हेल्थ आर्गनायजेशन ने भी धारावी तथा धारावीकरों और धारावी पॅटर्न की सराहना की और धारावी पॅटर्न को अन्य शहरों तथा देशों मे लागु करने की सलाह भी दी।आज जबकि धारावी आहिस्ता आहिस्ता ग्रीन ज़ोन की ओर बढ रहा है और वर्ल्ड  हेल्थ आर्गनायजेशन ने भी धारावी पॅटर्न को लागु करने का निर्देश दिया है तब कुछ लोग इसका श्रेय लेने के लिए आगे आ रहे हैं तो धारावीकरों को चाहिए कि ऐसे लोगों को श्रेय लेने न दें यह आपका हक है कोई दूसरा इसे कैसे ले सकता है।            
  इस अवसर पर उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कोरोना कम हुआ है परंतु गया नहीं है इस लिये कृपया सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करने और हाथ धोने में कंजूसी न करें और सुरक्षा की दृष्टी से दिए गए सभी आदेशों का पालन करें                      
  हमारे कई त्योहार आए और चले गए हम उन्हे सही तरह से मना नहीं पाए परंतु यह हमारी सुरक्षा की दृष्टी से बहुत जरुरी था। हमारे मुस्लिम  भाईयों का त्येहार ईद ऐसे ही गुजर गया और अब कई त्योहार आने वाले है जैसे बकरी ईद , गणेशोत्सव, नवरात्री इत्यादि हमें इन्हे भी सरकारी आदेशानुसार निहायत सादगी से और सोशल और फिजिकल डिस्टेन्संग के साथ मनाना है।गणेशोत्सव में हमें इस बात का खयाल रखना है कि मूर्ती ज्याद बड़ी न हो और उसे हम कृत्रिम तलाव मे विसर्जित करें और किसी प्रकार का भीड़ भड़क्का न होने दें कोरोना को हराना है तो हमें इन सभी निर्देशो  का पालन करना होगा। हमारी पुलिस से काफी अच्छा काम किया , डॉक्टरों नें दिन रात अपनी जान को खतरे में डालकर स्क्रीनिंग इत्यादि का काम किया, मनपा कर्मचारी संकरी और तंग गलियों में जाकर कचरा जमा करते थे यह सभी सॅल्युट के पात्र है।

 हमारे लोकप्रतिनिधियों ने काफी अच्छा काम किया लोगों तक भोजन तथा राशन पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गंगा कुणाल माने , हाजी बब्बु खान ने इस मामले मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगो के बीच सॅनिटायजर, मास्क, होम्योपॅथिक औषध आर्सेनिक अल्बम बांटने का काम किया है जिस से कोरोना पर कंट्रोल संभव हुआ।            
वर्षा गायकवाड़ नें आशा व्यक्त की कि जल्द ही फिर से पहले जैसा हो जाये और हम पहले की तरह बिना किसी बंधन के अपने कार्य करें । इसके पश्चात उन्होंने धारावी के कुछ डॉक्टरों का सत्कार किया जिनमें से मुख्य रुप से डॉ.रशीद, डॉक्टर क़ैसर शेख, डॉ.मसीहुद्दीन, डॉ रजिउद्दीन, डॉ.मकसूद, डॉ.नजमा, डॉ.फातमा,डॉ.ज़ैनब व अन्य का सत्कार दवाओं,सॅनिटायजर व राशन किट देकर किया गया।
 इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी सत्कार किया गया जिनमे से मुख्य रूप से दुर्गप्पा कुंचीकोरवे, सुकेसिनी मोहिते, रेणुका सोनवणे, शिवप्रसाद उपाध्याय, परवेज अहमद, कमरुन्निसा शेख, अन्सार शेख, श्याम जैसवार, हरेन्द्र शाह, सुरेश मोगुला, मोहम्मद साबिर शाह, डॉ.दीपेश घोलप, सतीश दुबे व अन्य शामिल रहे            
1   इस अवसर पऱ डॉ. नाजमा ने कहा कि हमने देखा है इस कोरोना के समय हमारे साथियों को आम जनता की सहायता करते हुए और हम स्वयं इस वायरस से योद्धा के तौर पर लड़े है और इसपर विजय प्राप्त कर के रहेंगे।

 वार्ड क्रं १८३ की नगरसेविका गंगा कुणाल माने ने कहा कि हमारे इन योद्धाओं का सत्कार करते हुए असीम आनंद प्राप्त हो रहा है यह वह लोग हैं जिन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर औरों की सहायता की। हम यह जो कुछ भी कर रहे हैं यह उनके कार्यो के सामने कुछ भी नहीं है। हम तो सिर्फ  निमित्त मात्र हैं जो इनके किए हुए कार्यो के समक्ष कुछ भी नहीं।

 पूर्व नगरसेवक कुणाल माने ने शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में ताई गलियों गलियों मे जाकर स्क्रीनिंग इत्यादि का जायजा लिया और औषधीय सुविधा के साथ साथ आयसोलेशन सेंटर इत्यादि का कार्य किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता रेणुका सोनवणे ने वर्षा गायकवाड़ की स्तुती करते हुए कहा कि एक मिनिस्टर कभी आम गलियों में नही जाता परंतु वर्षा गायकवाड़ स्त्री होने के बाद भी जो कार्य किया है वह अच्छे अच्छों को संभव नहीं है।

इस कार्यक्रम में जोश व उत्साह देखते बनता था और कार्यकर्ताओं की अपनी लाड़ली `ताई` से प्रेम छलका पड़ रहा था। एक कार्यकर्ता मनीषा गौतम घोलप ने कहा वर्षा ताई ऐसे ही धारावी में चौथी बार चुनकर नहीं आती हैं उनका धारावीकरों से प्रेम है और हम धारावीकरों का प्रेम है। आज तक वर्षा गायकवाड़ " ताई " कहलाती थी परंतु इस कोरोना के संकट समय में वह धारावी की " माई " बन गई हैं जैसे बाज ऊँचाई पर उड़ता है परंतु उसकी नजर अपने बच्चों पर रहती है ऐसे ही ` ताई` भले मंत्री हैं और बंगले में रहती है परंतु उनका पूरा ध्यान धारावी में रहता था इतनी बड़ी जिम्मेदारी सर पर होने के बाद भी ताई ने जो कार्य किया है वह अतुलनीय है।

जनहित२४न्युज आपका अपना युटयुब न्युज च़ॅनल है इसमे समाचार देने के लिए हमें ९३२०३७०७१४ पर संपर्क करें। इसे लाईक करें, शेयर करें,सब्सक्राईब करें और बेल आयकन दबाना न भूलें