Thursday, October 29, 2020
Friday, October 23, 2020
Monday, October 19, 2020
Friday, August 7, 2020
Thursday, August 6, 2020
Friday, July 31, 2020
Wednesday, July 29, 2020
Monday, July 27, 2020
Friday, July 24, 2020
ऑनलाइन फ्रौड से कैसे बचें? धारावी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने किया मार्गदर्शन
आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि इन ठगों को पकड़ने
के लिए पुलिस के पास अलग से सायबर क्राईम सेल (Cyber Crime Cell) है लेकिन
फिर भी ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे।
क्योंकि आजकल के ठग काफी शातिर हो गए हैं और उन्होंने आज की जरूरत के हिसाब
से अपने आपको अपग्रेड कर लिया है। इसलिए वे हर बार ठगी का नया तरीका
आजमाते हैंं। पुलिस एक तरीके का पता लगाती है इतने में ठग दस नये तरीके
ईजाद कर लेते हैं। मतलब ठग आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे। लेकिन ठग हमेशा
पुलिस से हमेशा दो कदम आगे रहते हैं। फिर भी पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है
और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। लेकिन यह काफी नहीं
है। क्योंकि जब तक आप खुद जागरूक नहीं होगे और अपने लालच पर काबू करना नहीं
सीखेंगे तब तक आप Online Fraud के शिकार होते रहेंगे।
जिन मामलों में कार्ड की जरुरत नहीं पड़ती और बैंकिंग के लिए ID, पासवर्ड
आदि की जरुरत होती है उन मामलों में फ्रॉड करनेवाले card details आदि
लुभावने प्रस्ताव देकर फ़ोन, ईमेल आदि से प्राप्त कर लेते हैं या उन्हें
लिंक भेजकर अपने मनचाहे वेबसाइट पर लेनदेन के लिए जाते हैं.ग्राहकों को ऐसे
message को खोले बिना तत्काल डिलीट करना चाहिए. अपनी सुरक्षा के लिए आप
किसी भी हालत में अपने ID पासवर्ड को किसी को भी न दें, बैंक के किसी
अधिकारी या कर्मचारी को भी नहीं.
अपराधी उपभक्ताओं को फ़ोन कॉल द्वारा भी ठग रहे हैं. आये दिन यह खबर आती
रहती है कि उपभोक्ताओं को बैंक अधिकारी बनकर फ़ोन किया जाता है, बैंकिंग
सम्बन्धी किसी स्थिति का हवाला देकर, डेबिट कार्ड नंबर पूछा जाता है,
पासवर्ड (One Time Password– OTP भी), CVV हासिल करने की कोशिश होती है, और
खाते से पैसे चुरा लिए जाते हैं.
RBI के नियमानुसार बैंक से जुड़ा कोई भी अधिकारी उपभोक्ता का ATM Card
Number, पिन कोड या ऑनलाइन बैंकिंग ID व पासवर्ड नहीं पूछ सकता है. इसलिए,
इस तरह का कॉल आने की स्थिति में आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और बैंक व
पुलिस से संपर्क करना चाहिए.
इसके अलावा, समय-समय पर अपना ATM का पिन कोड भी बदलना चाहिए. लाटरी या किसी
किस्म के इनाम से जुड़े फ़ोन कॉल से भी सतर्क रहना चाहिए और किसी भी तरह
की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.अंत में एक बार फिर से आपको सचेत करना
चाहूँगा कि किसी को भी अपने online banking & card details न दें. अपने
इसी व्यवहार से आप ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं.
Friday, July 17, 2020
धारावी का श्रेय लेने वालों को वर्षा गायकवाड ने दी चेतावनी, कुणाल माने बो...
ले धारावीकर कोरोना योद्धा !
धारावी वार्ड क्रं .१८३ की नगरसेविका गंगा कुणाल माने की ओर से लॉकडाऊन के समय धारावी की जनता की सेवा कर रहे डॉक्टर्स, मनपा कर्मचारी, कार्यकर्ताओं का सत्कार समारोह आयोजित किया गया
इस अवसर पर धारावी की विधायक तथा शालेय शिक्षणमंत्री वर्षा गायकवाड़ नें सभी कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद दिया और इस दौरान उनके किए गए कार्यो की सराहना की! इस अवसर पर उन्होंने कहा आज धारावी का नाम विश्व स्तर पर लिया जा रहा है और वर्ल्ड हेल्थ आर्गनायजेशन ने भी धारावी तथा धारावीकरों और धारावी पॅटर्न की सराहना की और धारावी पॅटर्न को अन्य शहरों तथा देशों मे लागु करने की सलाह भी दी।आज जबकि धारावी आहिस्ता आहिस्ता ग्रीन ज़ोन की ओर बढ रहा है और वर्ल्ड हेल्थ आर्गनायजेशन ने भी धारावी पॅटर्न को लागु करने का निर्देश दिया है तब कुछ लोग इसका श्रेय लेने के लिए आगे आ रहे हैं तो धारावीकरों को चाहिए कि ऐसे लोगों को श्रेय लेने न दें यह आपका हक है कोई दूसरा इसे कैसे ले सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कोरोना कम हुआ है परंतु गया नहीं है इस लिये कृपया सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करने और हाथ धोने में कंजूसी न करें और सुरक्षा की दृष्टी से दिए गए सभी आदेशों का पालन करें
हमारे कई त्योहार आए और चले गए हम उन्हे सही तरह से मना नहीं पाए परंतु यह हमारी सुरक्षा की दृष्टी से बहुत जरुरी था। हमारे मुस्लिम भाईयों का त्येहार ईद ऐसे ही गुजर गया और अब कई त्योहार आने वाले है जैसे बकरी ईद , गणेशोत्सव, नवरात्री इत्यादि हमें इन्हे भी सरकारी आदेशानुसार निहायत सादगी से और सोशल और फिजिकल डिस्टेन्संग के साथ मनाना है।गणेशोत्सव में हमें इस बात का खयाल रखना है कि मूर्ती ज्याद बड़ी न हो और उसे हम कृत्रिम तलाव मे विसर्जित करें और किसी प्रकार का भीड़ भड़क्का न होने दें कोरोना को हराना है तो हमें इन सभी निर्देशो का पालन करना होगा। हमारी पुलिस से काफी अच्छा काम किया , डॉक्टरों नें दिन रात अपनी जान को खतरे में डालकर स्क्रीनिंग इत्यादि का काम किया, मनपा कर्मचारी संकरी और तंग गलियों में जाकर कचरा जमा करते थे यह सभी सॅल्युट के पात्र है।
हमारे लोकप्रतिनिधियों ने काफी अच्छा काम किया लोगों तक भोजन तथा राशन पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गंगा कुणाल माने , हाजी बब्बु खान ने इस मामले मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगो के बीच सॅनिटायजर, मास्क, होम्योपॅथिक औषध आर्सेनिक अल्बम बांटने का काम किया है जिस से कोरोना पर कंट्रोल संभव हुआ।
वर्षा गायकवाड़ नें आशा व्यक्त की कि जल्द ही फिर से पहले जैसा हो जाये और हम पहले की तरह बिना किसी बंधन के अपने कार्य करें । इसके पश्चात उन्होंने धारावी के कुछ डॉक्टरों का सत्कार किया जिनमें से मुख्य रुप से डॉ.रशीद, डॉक्टर क़ैसर शेख, डॉ.मसीहुद्दीन, डॉ रजिउद्दीन, डॉ.मकसूद, डॉ.नजमा, डॉ.फातमा,डॉ.ज़ैनब व अन्य का सत्कार दवाओं,सॅनिटायजर व राशन किट देकर किया गया।
इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी सत्कार किया गया जिनमे से मुख्य रूप से दुर्गप्पा कुंचीकोरवे, सुकेसिनी मोहिते, रेणुका सोनवणे, शिवप्रसाद उपाध्याय, परवेज अहमद, कमरुन्निसा शेख, अन्सार शेख, श्याम जैसवार, हरेन्द्र शाह, सुरेश मोगुला, मोहम्मद साबिर शाह, डॉ.दीपेश घोलप, सतीश दुबे व अन्य शामिल रहे
1 इस अवसर पऱ डॉ. नाजमा ने कहा कि हमने देखा है इस कोरोना के समय हमारे साथियों को आम जनता की सहायता करते हुए और हम स्वयं इस वायरस से योद्धा के तौर पर लड़े है और इसपर विजय प्राप्त कर के रहेंगे।
वार्ड क्रं १८३ की नगरसेविका गंगा कुणाल माने ने कहा कि हमारे इन योद्धाओं का सत्कार करते हुए असीम आनंद प्राप्त हो रहा है यह वह लोग हैं जिन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर औरों की सहायता की। हम यह जो कुछ भी कर रहे हैं यह उनके कार्यो के सामने कुछ भी नहीं है। हम तो सिर्फ निमित्त मात्र हैं जो इनके किए हुए कार्यो के समक्ष कुछ भी नहीं।
पूर्व नगरसेवक कुणाल माने ने शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में ताई गलियों गलियों मे जाकर स्क्रीनिंग इत्यादि का जायजा लिया और औषधीय सुविधा के साथ साथ आयसोलेशन सेंटर इत्यादि का कार्य किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता रेणुका सोनवणे ने वर्षा गायकवाड़ की स्तुती करते हुए कहा कि एक मिनिस्टर कभी आम गलियों में नही जाता परंतु वर्षा गायकवाड़ स्त्री होने के बाद भी जो कार्य किया है वह अच्छे अच्छों को संभव नहीं है।
इस कार्यक्रम में जोश व उत्साह देखते बनता था और कार्यकर्ताओं की अपनी लाड़ली `ताई` से प्रेम छलका पड़ रहा था। एक कार्यकर्ता मनीषा गौतम घोलप ने कहा वर्षा ताई ऐसे ही धारावी में चौथी बार चुनकर नहीं आती हैं उनका धारावीकरों से प्रेम है और हम धारावीकरों का प्रेम है। आज तक वर्षा गायकवाड़ " ताई " कहलाती थी परंतु इस कोरोना के संकट समय में वह धारावी की " माई " बन गई हैं जैसे बाज ऊँचाई पर उड़ता है परंतु उसकी नजर अपने बच्चों पर रहती है ऐसे ही ` ताई` भले मंत्री हैं और बंगले में रहती है परंतु उनका पूरा ध्यान धारावी में रहता था इतनी बड़ी जिम्मेदारी सर पर होने के बाद भी ताई ने जो कार्य किया है वह अतुलनीय है।
जनहित२४न्युज आपका अपना युटयुब न्युज च़ॅनल है इसमे समाचार देने के लिए हमें ९३२०३७०७१४ पर संपर्क करें। इसे लाईक करें, शेयर करें,सब्सक्राईब करें और बेल आयकन दबाना न भूलें
Monday, June 22, 2020
धारावी पुलिस द्वारा किन्नरों पर अत्याचार का सच! aur निडर होकर कोविड-१९ की जांच में लगी हुई हैं दो डॉक्टर बहनें!
धारावी पुलिस द्वारा किन्नरों पर अत्याचार का सच!
मुंबई :(जनहितन्युज) पिछले दिनों किन्नरों का एक गिरोह धारावी पुलिस स्टेशन के सामने जमा होकर नग्न प्रदर्शन शुरु कर अश्लील हरकते करने लगा, धारावी ९० फिट रोड पर लोग इस तमाशे को देख लोग शर्मिंदा हो रहे थे। ज्ञात हो कि शन्नो (अम्मा) नामक तृतीयपंथी का अख्तर नामक युवक के साथ लंबे अरसे से संबध था जो उसके बगल में रहता है, परंतु कुछ दिनों से शन्नो और अख्तर में अनबन हो रही थी और अंतत: उनके बीच दूरी आ गई। अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर किन्नरों ने धारावी पुलिस थाने के मुख्य द्वार पर धरना दे दिया और पुलिस पर दबाव बनाने लगे कि पुलिस अख्तर को गिरफ्तार करे और कारवाई करे। अख्तर पर केस करवाने का उद्देश्य यह था कि उसे ब्लॅक मेल कर उससे मोटी रकम उगाही जाए। बतला दें कि किन्नरों द्वारा लोगों को सताने, ब्लॅकमेलिंग करने तथा धारावी टी जंक्शन पर बान्द्रा की ओर जाने वाली सड़क के दोनो ओर शाम के समय इनका जमावड़ा हो जाता है ओर यह किन्नर आने जाने जाने वाले राहगीरों को सताने, अश्लील हरकतें करने, और झा़डियों मे जा कर लूट लेने जैसे कृत्य करते थे जिसकी अनेंकों शिकायतें धारावी पुलिस थाने में दर्ज हुई है।
घटना की शाम किन्नर धारावी पुलिस थाने के सामने जमा होकर अख्तर पर कारवाई करने की मांग करने लगे पुलिस ने उन्हे समझाने का प्रयत्न किया कि अभी लॉकडाऊन तथा रात्री के कफ्र्यु के कारण पुलिस व्यस्त है और हम उसपर अवश्य कारवाइ करेंगे परंतु इन किन्नरों ने पुलिस की एक ना सुनी और पुलिस पर दबाव बनाने के लिये ८-१० किन्नर सड़क पर ही विवस्त्र होकर अश्लील हरकतें करने लगे और तालियां बजा बजा कर पुलिस के ऊपर आने लगे और अचानक उन लोगों ने पुलिस वालों पर पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इसके बावजूद पुलिस द्वारा बारांबार समझाने और कपड़े पहन लेने का अनुरोध करने के बावजूद उनकी एक ही रट थी ‘जब तक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, हम कहीं नहीं जाएंगे,’ किन्नरों का अश्लील डांस देखने के लिए धारावी पुलिस स्टेशन और ९० फुट की सड़क के सामने भीड़ जमा हो गई थी जो लोगों को शर्मसार कर रही थी। तत्पश्चात पुलिस द्वारा सख्त रवैया अपनाने पर सभी भाग खड़े हुए इस भगदड़ में उनकी लीडर माया सानप रोड डिवायडर पर गिर गई जिससे उसे चोट लग गई ( माया सानप का हाथ पहले से फ्रैक्चर था) पुलिस द्वारा किन्नरों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई ने उनकी दादागीरी को तोड़ दिया। और उनके द्वारा भविष्य में इस तरह की दादागीरी संभव नहीं! इस लिये वे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ समाज में सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं क्योंकि पुलिस ने कुछ किन्नरोेंं को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के कारण धारावी के सभी नागरिक पुलिस की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं।
उनके कुकर्मों पर कानूनी रोक लगाना जरूरी था।
हर कोई कोरोना संकट का सामना कर रहा है। हालांकि, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पुलिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस बीच, कई पुलिस अधिकारी कोरोना से संक्रमित हो गए, कोरोना मे काम के भार के कारण पुलिस कर्मी तनाव व दबाव मेंं है और उनके पास छुट्टीयां नहीं है। तनाव कम करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मुंबई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त वीरेश प्रभु, पुलिस उपायुक्त नियती ठाकर कर दवे धारावी पुलिस स्टेशन का बार बार दौरा कर रहे हैं। मुंबई के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने भी पुलिस स्टेशन का दौरा किया है। कोरोना युग के दौरान लगातार सड़कों पर काम करने वाले पुलिसकमिNयों का मनोबल बढ़ाने की बहुत जरूरत है। परंतु कुछ छुटभैय्ये पत्रकार व समाचार चैनल पुलिस के खिलाफ खबर देकर मुंबई पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं! पत्रकारों का स्वभाव यह होता है कि सत्य जनता के सामने लाऐं न कि झूठी और मनघड़ंत बाते जनता के सामने परोसें। जनहित विजय ऐसे पत्रकारों का निषेध करता है, हमें अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए
निडर होकर कोविड-१९ की जांच में लगी हुई हैं दो डॉक्टर बहनें!
मुंबई : जनहितन्युज: धारावी क्षेत्र में कोरोनोवायरस रोगियों की बढ़ती संख्या के डर से, जब अधिकांश निजी डॉक्टरों ने अपने क्लनिकों को बंद कर दिया, तो धारावी की दो डॉक्टर बहनें जिनका जन्म-शिक्षा-पालन पोषण धारावी में हुआ और बड़ी बहन का विवाह मुंबई भायकला तथा छोटी बहन का विवाह मुंबई के मलाड में हुआ परंतु धारावीकरों की सेवा-सुश्रुषा के लिये धारावी को ही चुना और दोनों बहनों ने अपनी डिस्पेंसरी शुरु की। कोरोना का प्रादुर्भाव जब बढा और सरकार की ओर से पूर्ण लॉकडाऊन की घोषणा की गई। लेकिन इन बहनों ने अपना कार्य बंद नहीं किया जबकि अधिकांश डॉक्टरों ने अपने ाqक्लनिक पर ताले लगा दिए थे डॉक्टर ज़ैनब का ाqक्लनिक कभी बंद नहीं हुआ उन्होंने अपनी सेवा जारी रखी जब धारावी के डॉक्टरों ने स्थानीय लोगों की मेडिकल जांच के लिए बीएमसी को अपने नाम प्रस्तुत किए तब यह दोनों बहनें डॉक्टर फातिमा तथा डॉक्टर ज़ैनब सबसे आगे रही और इन दोनों बहनों ने बिना किसी मुआवजे के इस सेवा के लिए अपना नाम बीएमसी को सौंप दिया। जिसके कारण उनके साहस और बहादुरी की प्रशंसा की जा रही है।
धारावी की विधायक वर्षा गायकवाड़ के प्रयासों तथा मुंबई महानगर पालिका व बीजेएस (भारत जैन असोसिएशन) के सहयोग से मोबाईल क्लिनिक की शुरुआत की गई तब यह दोनों बहने सड़कों पर मोबाईल क्लिनिक द्वरा कोरोना की थर्मल तापमान और स्क्रीनिंग कर रही हौ जनहित २४ न्युज के संवाददाता से बात करते हुए भायकला में रहने वाली डॉ फातिमा अशरफ खान ने कहा कि मेरी छोटी बहन ज़ैनब खान सुफियान खान मलाड के पठानवाड़ी में रहती हैं। हम धारावी में पैदा हुए थे और वहाँ अपनी शिक्षा पूरी की, शादी से पहले मैंने धारावी की ओएनजीसी के सामने अपने क्लिनिक की शुरुआत की। इसी तरह मेरी बहन ज़ैनब भी धारावी में ९० फुट की सड़क पर अपना क्लिनिक चला रही हैं। हम दोनों धारावी आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन की सदस्य हैं। एक महीने पहले, बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने एसोसिएशन से संपर्क किया और कोरोनोवायरस परीक्षण के लिए कहा। जब एसोसिएशन ने डॉक्टरों को इसके बारे में बताया, तो हम दोनों ने कोरोना वायरस से लड़ने का फैसला किया। तब से लेकर आज तक, वे रोजाना सुबह के समय अपना क्लिनिक बंद रखती हैं, सुबह से दोपहर ३ बजे तक धारावी की सड़कों पर घूमते हुए कोरोना की ाqस्क्रनिंग करती हैं, स्थानीय लोगों की जांच करती हैं और अपनी रिपोर्ट बीएमसी स्वास्थ्य विभाग को सौंप देती हैं।
एक सवाल के जवाब में, डॉ.जैनब ने कहा कि हम दोनों के पास एक आंगनवाड़ी नौकरानी के अलावा एक एम्बुलेंस और उसके ड्राइवर रहते हैं जो सड़कों और घरों में जाते हैं और लोगों को जाँच के लिए लाते हैं और हम उनकी स्क्रीनिंग करते हैं। अब तक, हमने ५,००० से अधिक लोगों का परीक्षण किया है।
इस संबंध में डॉ.ज़ैनब खान का कहना है कि दिन में एक बार अपना ाqक्लनिंक बंद करने के बाद, हम दोनों कोरोनो वायरस रोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सुबह अपनी टीम के साथ निकलते हैं। स्थानीय लोगों की स्क्रीनिंग मुफ्त है और हमें बीएमसी से कोई मुआवजा भी नहीं मिलता है। इस परीक्षण के दौरान जिन लोगों के संक्रमित होने का संदेह है या कोविड-१९ होने का संदेह है, उनके विवरण बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। धारावी को डॉक्टरों की जरूरत है, तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र और अपने पेशे के साथ न्याय करते हुए कोरोनो वायरस को नियंत्रित करने में मदद करें।यह काम हम दोनों बहनों ने पहले शुरू किया था लेकिन अब, भगवान का शुक्र है कि ४ और महिला डॉक्टर भी इसमें शामिल हो गई हैं।
दोनों महिला डॉक्टरों ने अपने परिजनों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सब परिवार के लोगों के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। इन दो बहनों कें २-२ बच्चे हैं जिनमें से ्फातिमा का छोटा बच्चा १ वर्ष का और ज़ैनब की ६ महीनें की बच्ची है।
Saturday, June 20, 2020
Sunday, June 7, 2020
जी-नार्थ विभाग में अनलॉक की शुरुवात ! जानिए कौन सा क्षेत्र कब खुलेगा !
जी-नार्थ विभाग में अनलॉक की शुरुवात !
जानिए कौन सा क्षेत्र कब खुलेगा !
लगभग ७२ दिनों के पूर्ण लॉक डाउन के बाद सरकार की और से ८ जून से कुछ छूट दी जा रही है जिसके चलते जी नार्थ विभाग -दादर, माटुंगा महिम व् धारावी क्षेत्र में अनलॉक बैगिन्स यानि अनलॉक की शुरुवात टप्पे टप्पे से होगी जिसके तहत इन क्षेत्रों में एन सी केलकर रोड, सेनापति बापट मार्ग, एल जे रोड, गोखले रोड, टी एच कटारिया मार्ग ,जे.के.सावंत मार्ग, मोरी रोड, ९० फिट रोड,सायन-बांद्रा लिंक रोड,एम्.जी.रोड, मोगल लेन, व अन्य सड़कें जो सड़के उत्तर -दक्षिण हैं यानि उनकी दुकाने पूरब-पश्चिम हैं इन सड़कों पर पूर्व की और की दुकाने सोमवार,बुधवार,शुक्रवार को खुली रहेंगी उनके सामने की दुकाने बंद रहेंगी , तत्पश्चात पश्चिम की और की दुकाने मंगलवार,गुरूवार तथा शनिवार को चालू रहेंगी और उनके विरोधी दिशा वाली दुकाने बंद रहेंगी ! इसी तरह भवानी शंकर रोड,रानाडे रोड,एम्.सी.जावले मार्ग ,एस.के.बोले रोड, आर के वैद्य रोड, एस.व्ही.एस. रोड,एम्.एम्.सी रोड,जैस्मिन मिल रोड, ६०-फिट रोड व् अन्य दक्षिण की और की दुकाने सोमवार,बुधवार,शुक्रवार को खुली रहेंगी उनके सामने की दुकाने बंद रहेंगी , तत्पश्चात उत्तर की और की दुकाने मंगलवार, गुरूवार तथा शनिवार को चालू रहेंगी और उनके विरोधी दिशा वाली दुकाने बंद रहेंगी ! और रविवार सभी दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहेंगी ! परन्तु इन सबके लिए कुछ शर्ते हैं जिन पर अमल करना ज़रूरी होंगे , दुकानों को पूरी तरह निर्जन्तुकीकरण करना आवश्यक होगा ईसिस तरह दुकान मालिक तथा कर्मचारियों की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक होगा ! दुकाने सुबह ९ से रात ८ बजे तक ही खुलेंगी , दुकान में मास्क लगाना तथा sanitizer रखना बंधनकारक है ! दुकान में ट्रायल रूम या सामान के अदला बदली की इजाज़त नहीं होगी !
Friday, June 5, 2020
कोरोना पर विजय प्राप्त कर लौटे धारावी पुलिस थाने के ३३ में से ३२ पुलिस अधिकारी ! २२ पुलिस अधिकारी फिर से ड्युटी पर लौटे!
जब से देश मे लॉकडाऊन लागु हुआ है तब से संपूर्ण मुंबई के पुलिस अधिकारियों ने दिन रात मेहनत की और अधिकांश पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हुए कईयों ने कोरोना के कारण वीरगती पाई। धारावी जैसे बहुल जनसंख्या वाले क्षेत्र को कंट्रोल में रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को अथक मेहनत करनी पड़ी! जिसके कारण धारावी पुलिस ठाणे से ३३ पुलिस अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए और आनंद की बात यह है कि ३२ में से ३१ पुलिस अधिकारियों ने कोरोना को हराने में सफलता प्राप्त की और उनमें से २१ पुलिस अधिकारियोने ने फिर से डयु्टी ज्वॉईन की' इन अधिकारियों के स्वागत मे धारावी पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रमेश नांगरे , पुलिस निरिक्षक कैलास बोंद्रे, पी एस आई अंजली वाणी मॅडम व अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने साथियों पर पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त कर स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों मे सहायक पुलिस उपनिरिक्षक राजेन्द्र गायकवाड़, पुलिस उपनिरिक्षक माणे, येवले, पुलिस सिपाही मनुरे,चंदनशिवे, जगताप व अन्य है।
धारावी के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना (covid-19)
की स्क्रीनिंग की जा रही है `दादा`धारावी आयुष डॉक्टर्स असोसिएशन के डॉक्टर भी इसमे अपनी सेवा दे रहे है। डॉ.फातिमा खान तथा डॉ.जैनब खान से जनहित ने बात की और स्थिती का जायजा लिया
धारावी की विधायक वर्षा गायकवाड़ के प्रयत्नों तथा बी जे एस संस्था तथा मुंबई महानगर पालिका के सहयोग से धारावी के विभिन्न क्षेत्रों मे कोरोना की स्क्रीनिंग की जा रही है `दादा`धारावी आयुष डॉक्टर्स असोसिएशन के डॉक्टर भी इसमे अपनी सेवा दे रहे है। धारावी के पारसी चाल में चल रहे स्क्रीनिंग के समय डॉ.फातिमा खान तथा डॉ.जैनब खान से जनहित ने बात की और स्थिती का जायजा लिया
इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी रेणुका ताई ने जनहित को बताया की स्थानिक विधायक वर्षा गायकवाड की कोशिशों से धारावी के कई वार्डों मे मोबाइल क्लिनिक द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है जिससे लोगो के दिलों से डर निकल रहा है और लोग अपनी जाँच के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं !
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन के कारण उभरी परिस्थितियों के कारण आम जनता परेशान हुई है अत: हर गरीब के बँक अकाउंट में १०,००० रुपये आगामी ६ महीने तक जमा किए जाऐं।
समाजसेविका आत्मा देवी ने एक्शन ऐड संस्था के सहयोग से गरीबों को राशन बांटा !
धारावी की प्रख्यात समाजसेविका आत्मा देवी ने अपने क्षेत्र के गरीबों के लिए राशन का इन्तेजाम किया ! मशुहूर सामाजिक संस्था एक्शन ऐड के सहयोग से उन्होंने अपने क्षेत्र के गरीबों के बीच राशन बांटा ! उल्लेखनीय है की इस कार्य में सोशल दूरी तथा शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया !!!
Thursday, May 28, 2020
धारावी में मोबाइल क्लिनिक का हुआ उद्घाटन
धारावी में" भारतीय जैन संगठना (बीजेएस") तथा धारावी आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन (दादा) व् मुंबई महानगर पालिका -ग -उत्तर विभाग के सहयोग से मोबाइल क्लिनिक का सञ्चालन !
मुंबई : धारावी के क्रॉस रोड पर एक सामाजिक संस्था बी जे एस तथा मुंबई महानगर पालिका के सयुंक्त तत्वाधान में इसका उद्घाटन किया गया ! इस मोबाइल सर्विस का उद्घाटन धारावी विधान सभा की विधायक वर्षा गायकवाड के हाथो नारियल फोड़ कर किया गया वर्षा गायकवाड ने जनहित को बताया की धारावी में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए हमने बी जे एस का सहयोग लिया है इस मोबाइल क्लिनिक द्वारा कोरोना के मरीजों की त्वरित जाँच की जा सकेगी और हम धन्यवाद देते हैं बी जे एस का की उन्होंने इस भयंकर महामारी में कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए हमारी सहायता की ! इस अवसर पर बी जे एस संस्था के प्रतिनिधि केतन भाई संघवी और जीतू भाई खिरानी तथा अन्य मान्यवर उपस्थित थे ! मुंबई महानगर पालिका ग -उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने जानकारी देते हुए बताया की इस मोबाइल सर्विस से काफी मामलात में आसानी होगी और हम बहुत जल्द धारावी को जीरो कोरोना करने में सफल होंगे !इस अवसर पर दादा (धारावी आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन ) के डॉक्टर मोहम्मद युसूफ खान जो की दादा के अध्यक्ष है और डॉक्टर शैख़ अख्तर भी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थे साथ ही आयुष के अन्य डॉक्टरों का भी सहयोग प्राप्त है !
जनहित २४ न्यूज़ ने क्षेत्र का दौरा किया और पाया की बी जे एस की मोबाइल क्लिनिक धारावी के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवा दे रही है ! जिसमे दादा के डॉक्टर्स निस्वार्थ अपनी सेवा दे रहे हैं हमने धारावी आकाश गंगा बिल्डिंग की मोबाइल क्लिनिक के सेवा का जायजा लिया और डॉक्टर जैनब खान और डॉक्टर फातिमा खान से बात की जिसकी विडियो आप देख सकते हैं ! धन्य हैं बी जे एस तथा दादा के पदाधिकारी जो कोरोना के इस संक्रमण काल में देवदूत बन कर आम जनता की सेवा कर रहे हैं !!!
Subscribe to:
Posts (Atom)























