Sunday, June 7, 2020

जी-नार्थ विभाग में अनलॉक की शुरुवात ! जानिए कौन सा क्षेत्र कब खुलेगा !

जी-नार्थ विभाग  में अनलॉक की शुरुवात ! 
जानिए कौन सा क्षेत्र कब खुलेगा !

लगभग ७२ दिनों के पूर्ण लॉक डाउन के बाद सरकार  की और से ८ जून से कुछ छूट दी जा रही है जिसके चलते जी नार्थ विभाग -दादर, माटुंगा महिम व् धारावी क्षेत्र में अनलॉक बैगिन्स यानि अनलॉक की शुरुवात टप्पे टप्पे से होगी जिसके तहत इन क्षेत्रों में एन सी केलकर रोड, सेनापति बापट मार्ग, एल जे रोड, गोखले रोड, टी एच कटारिया मार्ग ,जे.के.सावंत मार्ग, मोरी रोड, ९० फिट रोड,सायन-बांद्रा लिंक रोड,एम्.जी.रोड, मोगल लेन, व अन्य सड़कें जो सड़के उत्तर -दक्षिण हैं यानि उनकी दुकाने पूरब-पश्चिम हैं इन सड़कों पर पूर्व की और की दुकाने सोमवार,बुधवार,शुक्रवार को खुली रहेंगी उनके सामने की दुकाने बंद रहेंगी , तत्पश्चात पश्चिम की और की दुकाने मंगलवार,गुरूवार तथा शनिवार को चालू रहेंगी और उनके विरोधी दिशा वाली दुकाने बंद रहेंगी ! इसी तरह भवानी शंकर रोड,रानाडे रोड,एम्.सी.जावले मार्ग ,एस.के.बोले रोड, आर के वैद्य रोड, एस.व्ही.एस. रोड,एम्.एम्.सी रोड,जैस्मिन मिल रोड, ६०-फिट रोड  व् अन्य दक्षिण की और की दुकाने सोमवार,बुधवार,शुक्रवार को खुली रहेंगी उनके सामने की दुकाने बंद रहेंगी , तत्पश्चात उत्तर  की और की दुकाने मंगलवार, गुरूवार तथा शनिवार को चालू रहेंगी और उनके विरोधी दिशा वाली दुकाने बंद रहेंगी ! और रविवार सभी दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहेंगी ! परन्तु इन सबके लिए कुछ शर्ते हैं जिन पर अमल करना ज़रूरी होंगे , दुकानों को पूरी तरह निर्जन्तुकीकरण करना आवश्यक होगा ईसिस तरह दुकान मालिक तथा कर्मचारियों की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक होगा ! दुकाने सुबह ९ से रात ८ बजे तक ही खुलेंगी , दुकान में मास्क लगाना तथा sanitizer रखना बंधनकारक है ! दुकान में ट्रायल रूम या सामान के अदला बदली की इजाज़त नहीं होगी !

No comments: